बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न नगर निकायों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय विशेष जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 12 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होंगे। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनधारियों का ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना है। ताकि मृत पेंशनधारियों की पहचान कर उन्हें डाटाबेस से हटाया जा सके। वास्तविक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। इसके तहत नगर निगम, बेगूसराय कार्यालय में 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक शिविर आयोजित होगा। साथ ही जिले के सभी नगर परिषद कार्यालयों तेघड़ा, बरौनी, बखरी एवं बलिया में भी इसी अवधि में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जीवन प्रमाणीकरण को लेकर मं...