हाजीपुर, मार्च 15 -- सभी प्रखंडों में 16 मार्च से 31 मार्च चलेगा अभियान हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 4,41,406 पेंशनधारी लाभान्वित हो रहे हैं,जिनमें से अब तक 3,11,906 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जा चुका है,जबकि 1,29,500 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष है। इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाएग...