मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के सुभाष चौक स्थित निजी सभागार में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय सांगठनिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पवन यादव को महासभा का जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी यादव ने कहा कि यादव समाज की सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी है। प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार अमर ने कहा कि समाज के लोग यदि एकजुट होकर काम करें तो सामाजिक बदलाव के साथ-साथ विकास की नई राह खुल सकती है। महासचिव अधिवक्ता सुरेश कुमार, ई. कविन्द्र कुमार कवि और चुनाव पर्यवेक्षक राम बुझावन प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.