सामाजिक सरोकारों व नारी सशक्तिकरण पर आधारित रचनाओं को सराहा
रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। महिला काव्य मंच रुड़की इकाई, उत्तराखंड-1 की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अलका घनशाला एवं अलकनंदनी सिंह ने सरस्वती वंदना से किया। रविवार की शाम एक होटल में आयोजित गोष्ठी में युवा रचनाकार एवं कक्षा नौ की छात्रा अनन्या त्यागी की पुस्तक दी मिरर ऑफ एजुकेशन का विधिवत विमोचन किया गया। वर्तमान शिक्षा पद्धति पर आधारित इस पुस्तक को उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने सराहा। इस मौके पर महिला काव्य मंच की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने हाल ही में प्रकाशित अपने प्रथम उपन्यास शबनम के शगूफे की प्रतियां अतिथियों को भेंट की। यह भी पढ़ें- सामाजिक सरोकारों व नारी सशक्तिकरण पर आधारित रचनाओं को सराहा यह भी पढ़ें- शहर की साहित्यिक संस्कृति को चाहिए सहयोग व समर्पण का साथ
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.