मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, साहस और योग्यता से ऊंचाइयों को छुआ है। महिला दिवस का उद्देश्य उन्हें केवल सम्मान देना नहीं है, बल्कि उनमें सामाजिक समानता, अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में लड़कियों एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग मंत्री रमा निषाद, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा राय, भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, प्राचार्य डॉ. वरूण क...