मधुबनी, अप्रैल 19 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। निधि चौक स्थित गंगासागर स्थान परिसर में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस का भव्य आयोजन रविवार को पूजा, आरती, अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ भगवान परशुराम के तस्वीर पर माल्यार्पण से किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पहुंचे भगवान परशुराम के वंशजों ने ब्राह्मण समाज के मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चतुर्दिक हो रहे आक्रमण सहित सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षणिक आधार पर ब्राह्मणों के साथ हो रहे भेदभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। सबों ने इसके विरुद्ध एकजुटता के साथ लड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सरकार द्वारा लागू एससी व एसटी एक्ट तथा वर्तमान के यूजीसी कानून को सामाजिक समरसता को खंडित करने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व स्वाभिमान की रक्षा को एकजुट होने...