बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। सामाजिक समरसता मंच की ओर से विभाग की महिला गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सामाजिक समरसता गतिविधि की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय महिला आयाम प्रमुख ने मातृ शक्ति की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। रविवार को मालिनी नगर नजीबाबाद में शिव मंदिर पर सामाजिक समरसता मंच की ओर से महिला गोष्ठी को सामाजिक समरसता गतिविधि की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय महिला आयाम प्रमुख सुषमा, सह प्रांत संयोजक मेरठ प्रांत अनिल, प्रांत महिला प्रमुख मेरठ प्रांत बहन किरण डागर ने संबोधित किया।आयाम प्रमुख सुषमा ने सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महिलाओं को आगे आकर सहभागिता करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सह प्रांत आयाम प्रमुख मेरठ प्रांत जगदीश जोशी, द्रवित गुप्ता जिला संयोजक बिजनौर, शगुन जिला महिला आयाम प्रमुख बिजनौर, नी...