मेरठ, फरवरी 7 -- हस्तिनापुर। नगर में आगामी आठ फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता की गई। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रेसवार्ता में समिति सचिव गौरव गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण होने पर हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है। हिंदू समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में 'पंच परिवर्तन' की अलख जगाना है। इसमें पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग कार्यवाह अवनीश रहेंगे व मुख्य अतिथि श्रीराम कृपा धाम हरिद्वार की महंत साध्वी डा. विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.