सामाजिक समरसता पर मंथन, आरएसएस की सद्भाव बैठक
पूर्णिया, मई 4 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के तेलडीहा गांव स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रूपौली खंड द्वारा सामाजिक सद्भाव बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश ठाकुर ने की जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों और संघ पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के मुख्य वक्ता पूर्णिया विभाग प्रचारक रोशन कुमार ने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और समरसता के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। वहीं रूपौली खंड के पालक पवन कुमार पोद्दार ने समाज में व्याप्त भेदभाव से ऊपर उठकर एक संगठित समाज के निर्माण का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मुंगेर में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन की हुई गोष्ठी उन्होंने कहा कि मजबूत और समरस समाज ही सशक्त भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.