लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- सामाजिक सरसता दिवस पर चौका सायफन पर सदर विधायक योगेश वर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता रहे। सभा की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोगों ने भाग लिया। सामाजिक एकता और समरसता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- याद किए गए बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर संचालन संदीप मौर्य ने किया। इस दौरान अनुराग मिश्रा,आशु मिश्रा, मिथ...