बलरामपुर, फरवरी 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने को लेकर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में भारी की संख्या में बाइक सवार केसरिया ध्वज लहराते हुए और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर से हुआ, जहां विधिवत पूजन के बाद यात्रा को रवाना किया गया। रैली का नेतृत्व संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता उर्फ विक्की ने किया। इस दौरान संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को धार्मिक और प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। जिला मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.