खगडि़या, मार्च 26 -- गोगरी । एक संवाददाता केडीएस कॉलेज गोगरी के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ रोशन रवि की अध्यक्षता में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा आसपास के क्षेत्र में जाकर लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक करने के लिए सामुहिक से का अभियान चलाया गया। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ रोशन रवि ने कहा कि शिक्षा वह साधन है, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए संसाधन उपलब्ध कराता है। सामाजिक समरसता के लिए व्यावहारिक शिक्षा जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी जरूरी है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन सिखाया जाता है। अनुशासित विद्यार्थी ही अपने सामाजिक दायित्वों का निर्माण करने में पूर्ण रूप से सक्षम हो सकते हैं और राष्...