एटा, अप्रैल 19 -- भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जिले में धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव पर ब्राहमण समाज के लोगों ने जगह-जगह हवन-पूजन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण किया। युवाओं ने भगवान परशुराम के आदर्श, संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सामाजिक चेतना मंच, ब्रह्म समाज एकता समिति ने ब्लॉक जैथरा के गांव कसेला में स्थापित फरसा का पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को ब्रहम समाज एकता समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव ग्राम कसेला में स्थापित भगवान परशुराम का फरसा का हवन-पूजन कर मनाया गया। उसके बाद ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रुपधानी, उदयपुरा, बनेहरा, मानिकपूरा, लालपुर, वरना, हर्षिंगपुर,भऊपुरा, दहेलिया, मूलकुटी, जैथरा, पारोली सुहागपुर, धुमरी, गंगूपूरा ग्रामों से होती हुई ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.