सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा 'साझा चूल्हा'
विकासनगर, जून 9 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण वर्ग में इन दिनों संचालित 'साझा चूल्हा' सामाजिक समरसता और एकता का अनूठा संदेश दे रहा है। पछुवादून क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में परिवार स्वयंसेवकों के लिए अपने घरों में रोटियां बनाकर भेज रहे हैं। इसमें समाज के सभी वर्गों और समुदायों के लोग उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। संघ के इस विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के ठाकुर, ब्राह्मण, वैश्य, अनुसूचित जाति और अन्य समाजों के परिवार अपने घरों में रोटियां तैयार कर प्रशिक्षण वर्ग में भेज रहे हैं। इन रोटियों को स्वयंसेवकों के भोजन में शामिल किया जा रहा है। इससे न केवल स्वयंसेवकों की भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है, बल्कि सामाजिक समरसता का भाव भी मजबूत हो रहा है。 यह भी पढ़ें- मुंगेर में संघ शिक्षा वर्ग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.