कुशीनगर, जनवरी 25 -- पडरौना, निज संवाददाता। भारत रत्न एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती शनिवार को शहर से सटे हरका के समीप स्थित एक मैरेज हॉल में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने सामाजिक न्याय के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सांसद विजय कुमार दुबे को पत्र सौंपा। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की सोच ही कर्पूरी ठाकुर की असली पहचान थी। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए ऐसे कार्यक्रम प्रेरणादायी हैं। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.