गढ़वा, मार्च 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। होली के अवसर पर नवोदित रचनाकारों को समर्पित काव्यानुरागी कार्यक्रम का भव्य आयोजन नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के तत्वावधान में किया गया था। उसमें क्षेत्र के युवा और प्रतिभाशाली रचनाकारों ने अपनी सशक्त रचनाओं से वातावरण को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाज एवं रंगों की सांस्कृतिक छटा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. टी. पीयूष ने होली की पवित्रता और मर्यादा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने आधुनिक समय में त्योहारों की बदलती परंपराओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें होली की सांस्कृतिक गरिमा और नैतिक मर्यादाओं को बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.