जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- जमशेदपुर। सामाजिक संस्था "राही ट्रस्ट" के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री परिसर में होगा। "राही ट्रस्ट" शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था के इस वार्षिकोत्सव में ट्रस्ट से जुड़े बच्चे और महिलाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। ट्रस्ट ने आम जनता और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.