जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जमशेदपुर। सामाजिक संस्था तारा के तत्वावधान में शनिवार को चौथे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनारी थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां कुल आठ जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह कराया गया।इस अवसर पर संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़ों को शादी के दौरान आवश्यक सभी घरेलू और वैवाहिक सामग्री भी प्रदान की गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सहजता से कर सकें।संस्था के संरक्षक विनोद राणा ने बताया कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही और सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भ...