दरभंगा, अक्टूबर 7 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में युवा सबसे महत्वपूर्ण प्रेरक शक्तियों में से एक हैं। भारत जैसे विविधतापूर्ण समाज में वैश्वीकरण, शहरीकरण, डिजिटलीकरण, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी, सोशल मीडिया और शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में उभरते रुझानों के प्रभाव से युवा संस्कृति लगातार विकसित हो रही है। लनामिवि के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व प्राध्यापक प्रो. एमएस वर्मा ने उक्त बातें कही। भारत में बदलती सामाजिक संरचना और राजनीतिक संस्कृति के नए आयाम विषयक सेमिनार में प्रो. वर्मा ने सामाजिक संरचना और राजनीति के अंतर्संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राजनीति कभी भी समाज से अलग होकर शून्य में संचालित नहीं होती, बल्कि सामाजिक संरचन...