सामाजिक संगठनों के साथ एक दिवसीय परामर्श बैठक आयोजित
दुमका, जून 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। जोहार मानव संसाधन केंद्र में सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं अन्य सहयोगियों के साथ एक दिवसीय परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बुद्धिजीवियों ने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर पर काम करते हुए आने वाली चुनौतियों को साझा किया और उनके समाधान के लिए सामूहिक रणनीति बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- आपसी समन्वय स्थापित कर सभी संबंधित विभाग व संस्था करें कार्य : उपायुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.