हाथरस, जुलाई 2 -- हाथरस। जुलाई माह की शुरुआत के साथ जिले में वन महोत्सव की शुरुआत हो गई है। बुधवार को जिले में रेंजवार कई स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। सामाजिक संगठनों से वन विभाग के अधिकारी लगातार बैठक कर आगामी पौधरोपण की कार्य योजना तैयार कर रहे हैँ। इस साल जिले में वन विभाग अन्य विभागों की मदद से 23 लाख पौधों का रोपण होगा। शासन स्तर से पौधरोपण पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। पहले जिले का लक्ष्य 19 लाख था। शासन स्तर से पौधरेापण के लक्ष्य को रिवाइज किया गया। इसी के साथ जिले में 23 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरितिमा ऐप से होगी पौधों की जियो टैगिंग, जमीन की रिपोर्ट मांगी एक जुलाई से जिले में वन महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में वृक्ष महाकुंभ के तहत शासन स्तर से तिथि आने के बाद वृहद पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए वन व...