मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर,प्रतिनिधि। मध्यमा परीक्षा के तहत बुधवार को सामाजिक शिक्षा विषय की परीक्षा अनुमंडल के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। मुख्यालय स्थित केजरीवाल उच्च विद्यालय एवं प्लस टू पार्वती महिला विद्यालय में आयोजित परीक्षा में कुल 1250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1452 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 202 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें दोनों केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी गई। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराई गई। साथ ही परीक्षा संचालन में लगे सभी पदाधिकारी एवं क...