हमीरपुर, मार्च 9 -- कुरारा, संवाददाता। श्रीराम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय के सभागार में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया है। कार्यक्रम संयोजक महामंत्री दिनेश द्विवेदी ने बताया दो दिवसीय प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को बौद्धिक व विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक विषय पर जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, रामदास सुदर्शन, हरनारायण सिंह, धर्मेंद्र पालीवाल आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...