फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। डायट परिसर में प्राचार्या आरती गुप्ता के निर्देशन में सामाजिक विज्ञान विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र एवं वीणा सिंह नोडल प्रवक्ता की अगुवई में प्रशिक्षण सत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीणा सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सामाजिक विज्ञान एक परिचय पर बहुत ही व्यावहारिक उद्धरणों के माध्यम से प्रतिभागियों से चर्चा की गई। कौशल कुमार और अंकुर ने सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए नवाचारी शिक्षण विधियों को प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम और द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में ब्लॉक देवमई, मलवां, अमौली, खजुहा, विजयीपुर,असोथर, तेलियानी, हथगाम के शिक्षक शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...