बक्सर, फरवरी 20 -- सामाजिक विज्ञान के बहुवैकल्पिक प्रश्नों में उलझे छात्र बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में मैट्रिक की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में बहुवैकल्पिक प्रश्नों के परीक्षार्थी उलझे रहे। परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 13,137 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,998 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 139 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 11,974 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,822 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनों पाली मिलाकर कुल 291 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।दोनों पाली में कदाचार के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई तथा निष्कासन की संख्या शून्य रही। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में ...