नोएडा, मई 21 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल से परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया, जबकि कुछ छात्रों का कहना था कि कुछ प्रश्न बड़े थे, जिनके उत्तर लिखने में अधिक समय लगा। कई छात्रों ने बताया कि वे पहले पेपर में अच्छे अंक लाने के बावजूद अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से दोबारा इस पेपर को देने आए है। वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि वह कंपार्टमेंट आने से और अभिभावकों के कहने पर दोबारा परीक्षा दे रहे है। यह भी पढ़ें- इतिहास के कुछ प्रश्न मुश्किल, राजनीति और भूगोल रही सामान्य छात्र हार्दिक ने कहा कि वह माता-पिता के कहने पर दोबारा परीक्षा दे रहे है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पाठ्य...