भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में सामाजिक विज्ञान संकाय का नया डीन डॉ. कुमारी सुदामा यादव को बनाया गया है। वे वर्तमान में ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग की हेड हैं। दरअसल, डीन के रूप में काम कर रहे डॉ. सीपी सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसी कारण कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने डीन की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है। डॉ. यादव का कार्यकाल एक मार्च से दो साल की अवधि या सेवानिवृत्ति अवधि जो पहले होगी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...