गोंडा, मार्च 18 -- गोंडा। जनपद के 2609 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। शहर के प्राथमिक विद्यालय राधाकुंड, कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहुपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर सहित विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बीईओ चंद्र भूषण पांडे ने औचक निरीक्षण किया। परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में नामांकित 160 में से 156 बच्चों ने सुचितापूर्वक परीक्षा दी। इस अवसर पर महेश कुमार, अखिलेश कुमार, अखिलेद्र सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.