रांची, फरवरी 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान, नवाचार आधारित परियोजनाओं और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों में सहभागिता का अवसर देना है। इंटर्नशिप के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अप्रैल-मई में रजिस्ट्रेशन व पंचायत चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण जून में व मध्य जून में इंटर्नशिप शुरू होगी। जुलाई-अगस्त में टीम नवाचार और पारंपररिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण करेगी। इस योजना के तहत युवाओं की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें भविष्य के रोजगार एवं उद्यमिता के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। अगस्त में इंटर्नशिप संपन्न हो जाएगी। इस यो...