भागलपुर, जून 12 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कहलगांव प्रखंड क्षेत्र में पिछले महीने की एक घटना है। एक प्रेमी ने कैमरे के सामने प्रेमिका की मांग भरी फिर सल्फॉस की गोली निकालकर दोनों ने एक साथ खा ली। वीडियो में कहा-हम एक नहीं हो सकते, लेकिन एक साथ मर तो सकते हैं। दरअसल ये प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के थे। इसलिए परिवार और समाज शादी को स्वीकार करने को तैयार नहीं था। अब इसे नादानी कहें या बेचारगी, दोनों ने जो खौफनाक कदम उठाया वह सोशल मीडिया पर आने के बाद समाज को झकझोरने वाला था। क्योंकि ये प्रेमी युगल तो उदाहरण मात्र हैं, ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। आज यानी 12 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रेम दिवस (लविंग डे) मनाया जाएगा। 1967 में इसी तारीख को अंतरजातीय विवाह की बेड़ियों को तोड़ा गया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट लविंग वर्सेज वर्जिनिया मामले में ऐतिहासि...