संभल, मार्च 9 -- नारी उत्थान समिति के तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरायतरीन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व इतिहास की क्रांतिकारी महिलाओं तथा भारत की महिला स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। अध्यक्ष सीमा आर्या ने कहा कि 8 मार्च का दिन महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और उनकी उपलब्धियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर दौर में समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज वे शिक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था व सामाजिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वक्ताओं ने महिला स्वतंत्रता सेनानियों और महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान रेखा, अल्पना आर्या, बबली आर्य आदि महिलाएं मौजूद र...