रामगढ़, जनवरी 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ रामगढ़ की पवित्र और क्रांतिकारी धरती से सत्याग्रह और अहिंसा की हुंकार भरी थी। हमें गर्व है कि वैश्य समाज के आंदोलन का सूत्रपात भी रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से हुआ है, जो क्रांतिकारियों की भूमि रही है। महेश्वर साहू वैश्य मोर्चा की ओर से उत्सव मैरेज हॉल भुरकुंडा में शुक्रवार को आयोजित वैश्य सद्भावना महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए सांसद, विधायक या मंत्री होना जरूरी नहीं है। सामाजिक मुद्दों पर मोर्चा का संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यहां महासम्मेलन का शुभारंभ महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के बाद दीप प्रज्वलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.