रामपुर, मार्च 2 -- कथित धार्मिक टिप्पणी का वीडियो फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए जाने की सूचना पर विशेष समुदाय के लोगों में रविवार को आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को नामजद तहरीर दी है, लेकिन अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मामला मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव का बताया गया है। एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले युवक पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराने ...