गिरडीह, जून 12 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव भोजेदाह में तीन वर्ष पुराने अंधविश्वास के मामले में आज भी परिजन परेशानी झेलने को मजबूर हैं। सामाजिक बहिष्कार के कारण पीड़ित परिवार का मुखिया का शव दिन भर घर में पड़ा रहा। थाना से लेकर जनप्रतिनिधियों से भी न्याय नहीं मिला। सामाजिक बहिष्कार के कारण लोगों को बिजली- पानी नहीं मिल रहा है। दर दर भटकने को परिवार मजबूर हैं। बतला दें कि तीन साल पूर्व गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद से मुंशी पर कतिपय ग्रामीणों का डायन-बिसाही लगाने का आरोप था। इस कारण उनका और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया था। यह भी पढ़ें- अंधविश्वास ने ली एक और जान,डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध की हत्या बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के भोजेदाह गांव में गुरुवार अलसुबह 55 वर...