सामाजिक बदलाव पर पांच राज्यों के युवाओं ने किया संवाद
रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, संवाददाता। युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने और सामाजिक बदलाव की पहल से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार संवाद आयोजित किया गया। प्रतिज्ञा, कम्युनिटी- द यूथ कलेक्टिव और शैडो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लगभग 90 युवाओं ने अपनी जागरुकता यात्रा का अनुभव साझा किया। इस अवसर पर 10 संस्थाओं ने पिछले आठ महीनों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। युवाओं ने बताया कि उन्होंने खेल गतिविधियों के माध्यम से संविधान के सिद्धांतों को समझा और किशोर-किशोरी समूहों तक पहुंचाया। संवाद का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में समानता, सम्मान और सहभागिता की भावना जगाना रहा। यह भी पढ़ें- पांच राज्यों के 90 युवाओं ने संवैधानिक मूल्यों पर संवाद की कार्यक्रम ने संदेश दिया कि बदलाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.