लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ बायोस्कोप के कैसरबाग स्थित कार्यालय पर फेमिनिस्ट्स ऑफ अवध पर सलाम: ट्रेसिंग द सिटी थ्रू इट्स वुमन शीर्षक से प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी की क्यूरेटर अलीशा आसिफ ने कहा प्रदर्शनी 40 ऐसी महिलाओं पर केन्द्रित है जिन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक बंधनों को तोड़ा। प्रदर्शनी में अभिलेखीय फोटोग्राफ़, पुस्तकें, व्यक्तिगत इतिहास और कलाकृतियों का समृद्ध संग्रह प्रस्तुत किया गया है। जिनमें से कई पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के शैक्षणिक अभिलेख शामिल हैं, साथ ही लक्ष्मी सहगल के डॉक्टर कोट भी प्रदर्शित है, जो एक भारतीय राजनेता थीं और आज़ाद हिंद सरकार में महिला मामलों की मंत्री रहीं। यह प्रदर्शनी तीन महीने तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस मौके पर फेमिनिस्ट्स ऑफ अवध पर सलाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.