सोनभद्र, मार्च 22 -- डाला। उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन व सोशल कैपिटल इनिशिएटिव्स के संयुक्त तत्वावधान में तरुण्य युवा कार्यक्रम के तहत संचालित सोशल कैपिटल क्रेडिट्स कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक अंकित मौर्य ने बताया कि अगस्त 2025 से प्रारंभ हुए इस अभियान ने युवाओं के नेतृत्व में गांवों में जागरूकता, शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी की नई मिसाल पेश की। संस्था कि सह संस्थापक चंद्र किरण तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं ने ग्राम चौपाल, पौधरोपण एवं विभिन्न सामुदायिक बैठकों के माध्यम से एसएमसी, मतदाता जागरूकता और शिक्षा जैसे विषयों पर प्रभावी अभियान चलाया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक नूतन मेहरोत्रा व तूलिका ने किया। इस मौके पर सिकंदर भारती, रीता देवी, उषा देवी...