किशनगंज, मार्च 15 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत भेलाटोपी के अशिक्षाला कैंपस में रविवार को प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सामाजिक परिवर्तन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मेले में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया, वहीं 30 से अधिक सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं, कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं से अवगत कराना था। इस दौरान करियर मार्गदर्शन, वित्तीय ...