लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अकादमी अभिलेखागार के लिए साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग में रंगमंच और सामाजिक परिवर्तन वार्ता रिकार्ड की गई। जिसमें भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना से भारतेन्दु नाट्य अकादमी के प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने वार्ता की।वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना के अनुसार सामाजिक परिवर्तन में रंगमंच की महती भूमिका है। श्रेष्ठ रंगकर्म न तो पूरी तरह से अपना संदेश सीधे सीधे दर्शकों पर थोप देता है और न ही वह उसे बहुत ज्यादा लाग लपेट के साथ प्रस्तुत करता है। रंगकर्म का मूल ध्येय ऐसा सशक्त संचार स्थापित करना है जो मंच से उठकर सीधे दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छा जाए। उसके बाद दर्शक सही गलत का निर्णय करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...