जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। आर्यभट्ट सभागार प्रो.राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता टीडी पीजी कालेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.हरिओम त्रिपाठी ने सावित्रीबाई फुले: भारतीय महिला शिक्षा की अग्रदूत विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे समय में महिलाओं की शिक्षा का अलख जगाया, जब समाज में महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फ...