आगरा, अप्रैल 11 -- बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को देश में सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर उन्हें याद किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष कमल ने कहा कि नारी शक्ति की प्रेरणा के रूप में फुले और उनकी पत्नी साबित्री बाई फुले का नाम इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के मध्य में दलितों व शोषितों की मुक्ति को उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के कारण अकेले पुणे में ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में सामाजिक परिवर्तन की नई अलख जगाई। इस अवसर पर प्रताप सिंह बघेल, विमल कुमार वर्मा, सुशील भंडारी, रामनरेश कर्दम, रूप सिंह नौनेरिया, अजय शील गौतम, हुकुम सिंह, रविंद्र कुमार, संदीप मुखरैया, अरविंद मथुरिया, साजिद खान, राजेंद्र निर्मल, राकेश खन्ना, मनोज गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.