सोनभद्र, अप्रैल 9 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मारक प्रांगण में सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार व विशिष्ट अतिथि सेतराम केशरी प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को कार्यक्रम आयोजक मोहन लाल बियार ने अंगवस्त्र व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार की फोटो स्मृति चिन्ह् दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के पौत्र सीताराम बियार, शंकर प्रसाद बियार, गुलाब प्रसाद बियार, संत कुमार बियार को मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित क...