सामाजिक न्याय व समानता पर आधारित थे डॉ. आंबेडकर के विचार- गौरव
कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- मुख्यालय मंझनपुर स्थित पार्टी पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान कार्यों का स्मरण किया गया। इसके बाद नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कांग्रेस मुख्यालय से समदा चौराहे तक यात्रा निकाल कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के शैक्षिक विचार सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों की मुक्ति, स्वतंत्रता और विकास का एकमात्र साधन है। उनका प्रसिद्ध नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो उनके शैक्षिक दर्शन का सार है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर के आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.