सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधिकारियों ने ली ईमानदारी की शपथ
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की शुरुआत पर ईमानदारी की शपथ ली। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह एक नवंबर तक चलेगा। मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने मंत्रालय के सभी ब्यूरो, विभागों, स्वायत्त संस्थाओं, निगमों और संबंधित विभागों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में काम करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोना देवी विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.