पूर्णिया, अगस्त 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक न्याय मंच कार्यकारिणी की बैठक समाजसेवी सह मंच संरक्षक ई. गिरिजा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक चुनाव में मंच ने सर्वसम्मति से संस्थापक सदस्य संजय सिंह सिन्धु को एक बार फिर से संयोजक बनाया है। संयोजक चुने जाने के बाद संजय सिंह सिन्धु ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र पूर्णिया सीमांचल में संगठन को मजबूत और विस्तार किया जाएगा। मुख्य अतिथि विश्वनाथराम कुशवाहा ने कहा कि शोषित दल का गठन और पूर्व मुख्यमंत्री वीपी मंडल का जन्म दिवस एक ही तिथि में है। वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे गिरिजा सिंह ने भी अपनी बात रखी। बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें फरवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में अमर शहीद जगदेव जयंती के शुभ अवसर पर संसदीय राजनीति में विकल्प का शुरुआत किये जाने का प्रस्ताव ...