गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस बुधवार को गिरिडीह नगर, मुफ्फसिल महुआटांड़ और मधुबन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। गिरिडीह शहर के पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय, महुआटांड़ और मधुबन के हटिया मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुए। पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ साथी पूरन महतो ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला कमेटी सदस्य राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय और अजीत राय ने की। वहीं महुआटांड़ में मसूदन कोल और अध्यक्ष किशोर राय के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी 22 अप्रैल 2026 के आह्वान पत्र को सामूहिक रुप से पढ़ा गया। आह्वान पत्र के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि वर्तमान राजनीतिक-सामाजिक परिस्थिति...