सामाजिक न्याय के लिए गांव-गांव पहुंचायें जाएंगे महापुरुषों के विचार
कुशीनगर, अगस्त 10 -- कुशीनगर, हिटी। अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक अम्बे चौक पडरौना स्थित अवध किशोर गुप्ता के आवास पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी को बूथ और सेक्टर स्तर पर मजबूत करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बहुजन समाज में जन्मे संतों, गुरुओं और महापुरुषों के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूरा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से काम करेंगे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें: विश्वनाथ पाल वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सीटों पर पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.