गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने दानरो नदी किनारे टेम्पो-टैक्सी यूनियन द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। उस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उक्त अवसर पर एसडीएम ने अपने संबोधन में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सदैव समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करते रहेंगे। उन्होंने सभी से बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों और उनके दर्शन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.