सामाजिक न्याय के पुरोधा थे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व.बाबू शिवदयाल
मऊ, सितम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी विचारों के धनी एवं न्याय के पुरोधा पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय बाबू शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने बाबू शिवदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया सामाजिक न्याय, गरीबों, दलितों, पिछड़ों के लिए पक्षधर थे। इन्होंने गरीबों को नि:शुल्क न्याय के लिए लोक अदालत का गठन का सुझाव दिया था। लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय मिलने का रास्ता साफ हुआ। आज पूरे भारत में जल्द से जल्द मुकदमों का निस्तारण के लिए लोक अदालतों का महत्वपूर्ण योगदान हो गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बाबू शिवदयाल चौरिसया की पुण्यतिथि पर संगोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.