गढ़वा, अप्रैल 14 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज सिंह और आचार्य अविनाश कुमार द्वारा भारत माता और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। उक्त अवसर पर आचार्य अविनाश ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, महान शिक्षाविद् और कुशल अर्थशास्त्री थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। यह भी पढ़ें- विद्या मंदिर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनी उनके जीवन के आदर्शों ...